बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर से सुबह-सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे एक बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके मामा के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय नीलकोठी के प्रधान शिक्षक गंगाधर जी(बांका जिले के सुइया थाना छेत्र अंतर्गत बोड़ा सुइया निवासी) का पुत्र अपने मामा के साथ नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान तारापुर के आसपास सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर एक हाईवा की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे में बच्चे की मौत की सूचना है, जबकि उसके मामा घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार है।

अपने बच्चे को परीक्षा दिलाने के लिए निकले परिवार के लिए यह सफर एक ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस दुखद घटना से शिक्षक गंगाधर जी के परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और सड़क जाम किए जाने की भी सूचना है। फिलहाल सड़क जाम की स्थिति, हादसे के सटीक कारण और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *