शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद विद्यालयों में शिक्षकों की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। कक्षा संचालन के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल और शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर विभाग ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को बीईओ मनोज मिश्र ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की कार्यशैली और उपस्थिति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान राजकीय बुनियादी विद्यालय करझौंसा में तीन शिक्षिका और दो शिक्षक मोबाइल फोन चलाते हुए मिले। इस पर बीईओ ने संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाई और भविष्य में कक्षा संचालन के दौरान मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और कक्षा संचालन को सुचारू बनाए रखना है।

10 शिक्षक मिले अनुपस्थितऔचक निरीक्षण के साथ ही बीईओ ने मोथाबाड़ी पंचायत के सभी विद्यालयों में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान 10 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

साथ ही तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई भी की गई है।सोमवार को बीईओ मनोज मिश्र ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय बूढ़ीघाट, हाईस्कूल मोचनमा, प्रोन्नत मध्य विद्यालय मोचनमा, राजकीय बुनियादी विद्यालय करझौंसा और हाईस्कूल सठियारी का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति की जांच की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *