जोहार झारखंड के स्कूली बच्चों को अब अपनी गायकी और नृत्य प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलने वाला है। जी हाँ ‘झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 – झारखंड स्कूल आइडल: सुर और ताल संग्राम’ को सफल बनाने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद यानी जेईपीसी सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया झारखण्ड मे इस प्रतियोगिता के जरिए राज्य के उभरते बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचान और अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की इस पहल का उद्देश्य सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उनकी कला को नई उड़ान देना है। प्रतियोगिता में एकल गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत और शास्त्रीय गायन के साथ एकल नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और फ्रीस्टाइल जैसी विधाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जेईपीसी कार्यालय से निदेशक ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताते चले कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इसके बाद अलग-अलग प्रमंडलों में प्रतिभागियों का चयन होगा। आपको बता दे कोल्हान प्रमंडल का चयन 22 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पलामू प्रमंडल का 23 अक्टूबर को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का 24 अक्टूबर को रांची, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का 25 अक्टूबर को और संथाल परगना प्रमंडल का चयन 26 अक्टूबर को दुमका में आयोजित किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *